Homeअपना शहरराजगढ़ - मौसम में हुआ बदलाव, रिमझिम बारिश का दौर हुआ शुरू,...

राजगढ़ – मौसम में हुआ बदलाव, रिमझिम बारिश का दौर हुआ शुरू, मौसम में घुली ठंडक, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

राजगढ़। मानसून के लंबे ब्रेक के बाद आखिरकार बुधवार सुबह से बारिश का दौर क्षेत्र में शुरू हो गया है, मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। आसमान में बादलों का डेरा जमा हुआ हैं। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिसके बाद क्षेत्र में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही। बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। अचानक बने बारिश के मौसम को देखकर किसानों के चेहरे खिल गए हैं, क्योंकि खेतों में खडी फसलें बारिश नहीं होने के कारण प्रभावित हो रही थी। ऐसे में पुन बारिश शुरु होने के चलते फसलों को समय रहते पानी मिल जाएगा।

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसी वजह से बारिश हो रही है। यह अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। अभी पूर्वी हवाएं भी एक्टिव हैं। 10 से 12 सितंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। प्रदेश में 18 से 20 सितंबर तक बारिश की एक्टिविटी रहेगी।

इधर, बात की जाए बारिश के आंकड़ों की तो जिले में 1 जून से लेकर 6 सितंबर तक 6 हजार 556-0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले साल 1 जून से 6 सितंबर तक 8678.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल दो हजार मिलीमीटर बारिश जिले में कम हुई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारपुर तहसील में इस वर्षा सत्र में 24 इंच के करीब बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!