Homeराजनीतिसरदारपुर - विधायक ग्रेवाल ने गोन्दिखेडा ठाकुर मे सीसी रोड निर्माण कार्य...

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल ने गोन्दिखेडा ठाकुर मे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, सेवानिवृत्त डीएसपी, सरपंच सहित 25 भाजपा कार्यकर्ताओ ने थामा कांग्रेस का दामन

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत गोन्दिखेडा ठाकुर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 4.50 लाख की लागत से शमशान घाट वाले रास्ते पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं पेयजल व्यवस्था हेतु प्रदाय किए पानी के टैंकर का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी शिवाजी निनामा का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया गया।

इस दौरान पुलिस विभाग मे डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए शिवाजी निनामा, सरपंच गुलाबबाई निनामा, सरपंच प्रतिनिधी कमलेश निनामा सहित 25 भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक प्रताप ग्रेवाल की विकासशील कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सभी कार्यकर्ताओ का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी मे कन्हैयालाल ठन्ना, भारत मदारिया, नारायण कसानिया, लक्ष्मण डिन्डौर, बगदीराम डामर, रमेश निनामा, मोहन डिन्डौर, महेश निनामा, मनीष निनामा, कमलेश सोलंकी, धनेश निनामा, बालाराम डिन्डौर, शोभाराम मावी, मोहन सोरट, दिनेश निनामा, सुखराम निनामा, शंकर डिन्डौर, बगदीराम डिन्डौर, मुकेश चैहान, अजय पंवार, पवन मेडा, सुरेश मेडा आदि शामिल हुए।

इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, जिला महासचिव सुरेश द्विवेदी, गिरिराजसिंह राठौर, चर्तुसिंह राठौर, शिवपालसिंह राठौर, मदन मदारिया, विनोद पटेल, हरिओम कसानिया, विनोद मदारिया, गणेश नागर, सुनील मदारिया, ईश्वर नायमा, राधेश्याम ठन्ना, मदन चौधरी, विशाल कसानिया आदि ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!