Homeअपना शहरराजगढ़ - विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा पहुंची...

राजगढ़ – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा पहुंची राजगढ़, सभा का भी हुआ आयोजन

राजगढ़। विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा समस्त धार विभाग में निकाली जा रही है। यात्रा चंद्र शेखर आजाद नगर से प्रारम्भ हुई जो भ्रमण करते हुए मंगलवार को राजगढ़ पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में भी शौर्य जागरण यात्रा निकाली गई। जिसका अनेक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा नया बस स्टैंड पहुँचकर सभा में परिवर्तित हुई।

जहां मुख्य अथिति विहिप प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य जागरण यात्रा निकलने का उद्देश्य यहीं है विगत कई वर्षों से विहिप ने श्री राम जन्म भूमि के लिए संघर्ष किया है। नतीजा विहिप के पक्ष में रहा और आज राम जन्म भूमि पर ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2024 में राम लला विरोजे तब समस्त हिन्दू समाज उत्सव के रूप में उस दिन को मनाए। हमे हमारे असंख्य महा पुरुषो के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है।

यात्रा में प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, बजरंग दल विभाग संयोजक लाखन सिंह जादौन, विहिप जिला अध्यक्ष हरिओम श्रीमाली, जिला संयोजक मोहनिश सोलंकी, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अल्पेश मुरार, शंकर लाल सोलंकी, दिलीप पटेल, गोपाल हामड़, सुभाष कुमावत, सत्यनारण व्यास, वरुण कुमावत व राजगढ की समस्त प्रखंड टोली उपस्थित रहीं। उक्त जानकारी प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख विकास श्रीमाली ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!