Homeसरदारपुर - विधानसभाराजगढ़ - ग्राम कंजरोटा की शासकीय स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व्यास ने...

राजगढ़ – ग्राम कंजरोटा की शासकीय स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व्यास ने बच्चों को सिखाई इको फ्रेंडली मूर्ति बनाने की कला

राजगढ़। शासकीय माध्यमिक विद्यालय कंजरोटा में राजगढ़ के अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास द्वारा विद्यालय के बच्चों को श्री गणेश जी की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाने की कला सिखाई। साथ ही बच्चों को चित्रकारी निर्माण संबंधी जानकारी देते हुए पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का उपाय एवं सुझाव दिए गए। कार्यक्रम संस्था प्रधान पारसमल जैन की उपस्थिती में संपन्न हुआ। स्वागत गीत जोसना परवार व अर्चना गेहलोत ने प्रस्तुत किया। इस दौरान संस्था के राहुल पवांर, दुर्जन प्रसाद अहिरवार सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भुपेंद्र राठौर ने किया व आभार कन्हैयालाल सेंंचा ने व्यक्त किया।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!