Homeराजनीतिरिंगनोद - जोबट प्रवास पर जा रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का...

रिंगनोद – जोबट प्रवास पर जा रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रिंगनोद। जन आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम में जोबट जाते समय राजगढ़ – कुक्षी मार्ग पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज्य सिंधिया और अन्य भाजपा नेताओं का काफिला गुजरा जिस पर रिंगनोद बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया को पुष्प माला पहनकर स्वागत किया गया। साथ ही भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल द्वारा रिंगनोद जलाशय निर्माण को लेकर भी अवगत कराया गया।

जिस पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही सरदारपुर तहसील में बड़ा कार्यक्रम रखने की बात कही गई। काफिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी साथ थे।

स्वागत करते समय भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, ज्वाला सोलंकी, निशाल सेठिया, रामू भाभर, राजेश लछेटा, महेश सिंगार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!