Homeराजनीतिराजगढ़ - भाजपा ने पार्टी के 6 नेताओ का निष्कासन किया रद्द,...

राजगढ़ – भाजपा ने पार्टी के 6 नेताओ का निष्कासन किया रद्द, जिलाध्यक्ष सोमानी ने किया स्वागत

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजगढ़ के 6 भाजपा नेताओं का निष्कासन रद्द कर उन्हें पुनः पार्टी में शामिल किया है। विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र बघेल ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी द्वारा राजगढ़ के लक्ष्मी प्रदीप भूरिया, नरेंद्र भंडारी, शंकरलाल बर्फा, भरत मोरी एवं अंतिम बाला गोपाल सोनी का निष्काशन रद्द कर उन्हें पुनः पार्टी में शामिल किया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र बघेल, विधानसभा संयोजक राजेन्द्र गर्ग, भाजपा प्रत्याशी वेलसिंह भूरिया द्वारा गोपाल सोनी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पुनः पार्टी में शामिल किया।

इस दौरान भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया व मुकेश केवलजी, पूर्व विधायक मुकामसिंह निगवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, अमझेरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रघुवंशी, राजोद मंडल महामंत्री अमित सोनी, मुकेश शर्मा, प्रफुल रावल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!