Homeराजनीतिसरदारपुर - कुमारियाखेड़ी के भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री सहित 15 भाजपा कार्यकर्ताओ...

सरदारपुर – कुमारियाखेड़ी के भाजपा किसान मोर्चा मंडल मंत्री सहित 15 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थामा

सरदारपुर। ग्राम कुमारीयाखेडी के किसान मोर्चा मण्डल मंत्री जगदिश कुमावत सहित 15 भाजपा कार्यकर्ताओ ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस के आई.टी.सेल विधानसभा अध्यक्ष जीवन धाकड़ ने बताया की। मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनावी वर्ष में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी से भाजपा कार्यकर्ताओं का असंतुष्ट होना निरंतर जारी है, मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मे कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलने से नाराज होकर कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल की जनहित मे समर्पित कार्यशैली से प्रभावित होकर ग्राम कुमारीयाखेडी के किसान मोर्चा मंडल मंत्री जगदीश कुमावत सहित 15 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओ को विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले में परसराम पटेल, मुन्नालाल देवाल, बनवारी भेजा, जवरचंद्र जलन्दरा, कुन्दन डुंगरवाल, रमेश हलवाई, बाबा चौधरी, किशन जलन्दरा, शंकरलाल अडानिया, बाबु बैरा, शिवनारायण बैरा, अशोक कुमावत, बालचंद्र डुंगरवाल, सीताराम जेठिवाल, सुरज कटारा, रमेश जेठिवाल, आदि शामिल है।

इस दौरान गोविन्द कुमावत, बंटी धमानिया, आकाश लिम्बिवाल, भंवर सिंह मकवाना, नानुराम डामर, मुन्नालाल चौधरी, सुभाष अडानिया आदी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!