Homeअपना शहरसरदारपुर - नगर परिषद ने कम्युनिटी हॉल में अस्थाई रेन बसेरा आश्रय...

सरदारपुर – नगर परिषद ने कम्युनिटी हॉल में अस्थाई रेन बसेरा आश्रय स्थल बनाया, सीएमओ ने नगर भ्रमण कर जलावाए अलाव

सरदारपुर। गिरते तापमान को देखते हुए नगर परिषद सरदारपुर द्वारा रात्रि में मुख्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं साथ ही परिषद के कम्युनिटी हॉल में अस्थाई रेन बसेरा आश्रय स्थल बनाया गया।

नगर परिषद सरदारपुर द्वारा अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर परिषद द्वारा गठित दल द्वारा सोमवार रात्रि में नगर के बस स्टैंड, हॉस्पिटल परिसर एवं चौराहे पर अलाव जलाए गए साथ ही नगर के कम्युनिटी हॉल में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में भी अलाव जलाया गया। रैन बसेरा में पीने का पानी, बिस्तर आदि आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही गई है। नगर परिषद की इन व्यवस्थाओ से गरीब वर्ग के लोग जो सड़कों आदि स्थानों पर ठंडी रातों को गुजारने के लिए विवश थे उन्हें लाभ मिलेगा। खासकर अस्पताल परिसर में अलाव जलाने से अंचल से आने वाले लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी।

सोमवार रात्रि में सीएमओ यशवंत शुक्ला ने स्टाफ के कमचारीयो के साथ नगर का भ्रमण कर मुख्य स्थानों एवं अस्पताल परिसर में अलाव जलवाए पश्चात अस्थाई रूप से बनाएं गए रेन बसेरा स्थल का भी निरीक्षण किया।
सीएमओ यशवंत शुक्ला ने चर्चा में बताया कि ठंड को देखते हुए रात्रि में अलाव जलाए जा रहे हैं। नगर में वाहन के माध्यम से लोगों को सूचना देकर अस्थाई रूप से बनाए गए रैन बसेरा के संबंध में अवगत करवाया जा रहा है।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!