Homeअपना शहरराजगढ़ - 20 फरवरी से श्री अखिल भारतीय अनी अखाड़ा माही पंचक्रोशी...

राजगढ़ – 20 फरवरी से श्री अखिल भारतीय अनी अखाड़ा माही पंचक्रोशी यात्रा होगी प्रारंभ, समिति का हुआ गठन

राजगढ़। 20 फरवरी से 24 फरवरी तक माही पंचक्रोशी यात्रा का आयोजन होगा। यात्रा को लेकर माही तट स्थित बलदेव हनुमानजी मंदिर पर विगत दिनों बैठक संपन्न हुई। बैठक महंत श्री 108 मंगलदास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया की इस वर्ष से यात्रा का नाम श्री अखिल भारतीय पंच दिगंबर अखाड़ा से नाम से स्वीकृत होकर श्री अखिल भारतीय अनी अखाड़ा माही पंचक्रोशी यात्रा होगा। जिसका अनुमोदन उपस्थित धर्मप्रेमी जनता द्वारा किया गया।

बैठक में यात्रा को लेकर समिति का गठन हुआ जिसमें यात्रा के संरक्षक रामेश्वर गिरीजी महाराज सिंगेश्वर धाम को मनोनीत किया गया। वही यात्रा के संयोजक मधुसूदन गर्ग, रितेश सोनी तथा शंकरलाल पाटीदार तथा यात्रा अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव को मनोनीत किया गया। वही यात्रा के उपाध्यक्ष धन्नालाल मारू एवं पूनमसिह बारोड़, कोषाध्यक्ष कनकमल जैन एवं ओटाराम सेंचा, सचिव सुरेश सोलंकी व प्रभुलाल जाट को मनोनीत किया गया। उक्त जानकारी समिति के सत्यनारायण वैष्णव द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!