Homeधार जिलाधार - 16 से 18 फरवरी तक धार में नर्मदा साहित्य मंथन...

धार – 16 से 18 फरवरी तक धार में नर्मदा साहित्य मंथन का होगा आयोजन, देश भर के विद्वान होंगे शामिल, राष्ट्रवादी विषयों पर होगा विमर्श

धार। 16 फरवरी से 18 फरवरी तक 3 दिन देश के अलग-अलग राज्यों से विद्वान, साहित्यकार, लेखक व चिंतकों का समागम धार में होने वाला है। विश्व संवाद केन्द्र मालवा प्रांत प्रतिष्ठित साहित्योत्सव नर्मदा साहित्य मंथन का आयोजन करने वाला है। इस दौरान तीन दिन तक राष्ट्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्तागण सत्र को संबोधित करेंगे।

वहीं, 17 फरवरी को भोजशाला से विजय मंदिर तक प्रबुद्धजनों की हैरिटेज वॉक होगी। इस दौरान पुरा तात्विक महत्व के इन स्मारकों के इतिहास एवं अनुभूति से सहभागी रुबरू होंगे। तीन दिवसीय कार्यक्रम में अतिथि मनमोहन वैद्य, जे नंदकुमार, पद्मश्री भगवतीलाल राजपुरोहित, प्रोफेसर केजी सुरेश, पद्मश्री कालूराम बामनिया और डॉ रेणु जैन होंगे।

नर्मदा साहित्य मंथन तृतीय सौपान के तहत मुकुल कानिटकर, स्वामी विज्ञाननंद, पद्मश्री महेश शर्मा, रामेश्वर मिश्र, पंकज, अभिजीत जोक, आलोक कुमार, पद्मश्री रमेश पतंगे, अश्विनी उपाध्याय, पद्मश्री सुश्री निवेदिता भिड़े दीदी, हितैष शंकर, कुमुद शर्मा, राम परिहार, संदीप राव महिंद, शैफाली वैद्य, अनंत विजय अलग-अलग विषयों पर सत्र को संबोधित करेंगे।

जिसमें प्रमुख रूप से स्व आधारित शिक्षा पद्धति विषय पर मुकुल कानिटकर, स्व से राष्ट्र पुनर्निर्माण विषय पर जे नंद कुमार, छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों का भारत विषय पर संदीप राव महिंद, बहुसंख्यक समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करता सिनेमा विषया पर अनंत विजय, साहित्य और शिक्षा में भारतीय विषय पर प्रोफेसर कुमुद शर्मा, भारत में वामपंथ का अभिशाप विषय पर अभिजीत जोक एवं हिन्दू नरसंहार पर शैफाली वैद्य सत्र को संबोधित करेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी वक्ता चिंतन, मनन, मंथन एवं विमर्श करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!