Homeक्राइमराजगढ़ - भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे राजगढ़, श्री...

राजगढ़ – भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे राजगढ़, श्री मोहन खेड़ा तीर्थ पर दर्शन-वंदन कर पदाधिकारियों से की चर्चा

राजगढ़। भारतीय मानव अधिकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राजगढ पहुंचे और विभिन्न आयोजन में पहुंचे. सबसे पहले जैन तीर्थ श्री मोहन खेड़ा तीर्थ पहुंचे और दादा गुरु देव के दर्शन वंदन किये और तीर्थ की जानकारी विस्तार से ली गई।

वहीं सरदारपुर के पूर्व एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री की पत्नी अनुपमा शास्त्री के देवलोकगमन व राजगढ़ माताजी मंदिर के बड़े गुरुदेव मुरारी लालजी भारद्वाज के देवलोकगमन पर उनके घर पहुंच कर शौक संवेदना व्यक्त की। जिसके बाद पुरे जिले के पदाधिकारी व सदस्यो की मीटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने आगामी आयोजन सहित क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेम कुमार वैद्य, जिलाध्यक्ष डॉ. बलबहादुर सिंह छडावद, महेश कुमार वर्मा, निलेश सोनी, दीपक पावेचा, बीजे उपाध्याय, सीता शर्मा, संदीप ठाकुर आदि उपस्थित थे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह चावडा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!