Homeअपना शहरराजगढ़ - स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव पूर्व विधायक के 22 वें पुण्य...

राजगढ़ – स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव पूर्व विधायक के 22 वें पुण्य स्मरण पर 2 जून को होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

राजगढ़। स्वर्गीय राजा श्री प्रेमसिंह दत्तीगांव (पूर्व विधायक बदनावर) के 22 वें पुण्य स्मरण पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का अयोजन 2 जून रविवार को रात्री 9 बजे न्यू बस स्टैंड राजगढ़ पर होगा।

कवि सम्मेलन में कवि मुकेश मोलवा अंतर्राष्ट्रीय कविइन्दौर राव अजातशत्रु राष्ट्रीय संचालक,उदयपुर, मनोज गुर्जर लाफ्टर किंग मावली, मुन्ना बैटरी हास्य सम्राट मंन्दसौर, प्रियंका राय वीर रस बनारस, सुमित्रा सरल श्रृंगार रस बड़ोदा तथा अर्जुन अल्हड़ हास्य हंगामा कोटा काव्य पाठ करेंगे।

आयोजन में विशेष रूप से राजमाता कुसुम सिंह दत्तीगांव, राजवर्धनसिंह दत्तीगांव पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन व हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी सहित अनेक अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

आयोजन को लेकर दत्तीगाँव ग्रुप के अशोक भंडारी, आजाद भंडारी, संदीप खजांची, राजेश देवडा,रमेश रामजी, सोनु भंडारी, भोजराज कमेडिया, सुभाष फरबदा, सुमित फरबदा,भोला मोलवा, अंतिम यादव, मांगीलाल यादव, नितिन झिंनवाला व हेमंत रोकड़िया सहित अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!