Homeधार जिलासरदारपुर - एसपी मनोज कुमार सिंह ने तराघाटी के घाट क्षेत्र में...

सरदारपुर – एसपी मनोज कुमार सिंह ने तराघाटी के घाट क्षेत्र में किया पैदल भ्रमण, कानून व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

सरदारपुर। धार जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा लगातार जिले में भ्रमण कर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। आज रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने राजगढ़-कुक्षी मार्ग स्थित ताराघाटी के घाट क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर चोरी व लूट की घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। एसपी सिंह ने तराघाटी में लगने वाली कानवाई पॉइंट का भी निरीक्षण किया है।

इस दौरान सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल से एसपी सिंह ने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही एसपी सिंह ने एसडीओपी पटेल से कहा कि कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से संवाद कायम किया जाए तथा प्रत्येक घटना की बारीकी से जांच की जाए। इस दौरान सरदारपुर थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना सहित अन्य मौजूद रहे।

दरअसल जिले में संपत्ति संबधी अपराध जैसे – चोरी, लूट, डकैती, पशु चोरी पर रोकथाम हेतु धार एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में साप्ताहिक हाट बाजार में भ्रमण एवं लगातार सक्रियता के साथ पेट्रोलिंग की जा रहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!