Homeअपना शहरराजगढ़ - नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन का मोबाइल CEIR पोर्टल के...

राजगढ़ – नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन का मोबाइल CEIR पोर्टल के माध्यम से खोजने में पुलिस को मिली सफलता

राजगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर दूरसंचार मंत्रालय के CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से सभी गुम मोबाइलों को उक्त पोर्टल पर लगातार दर्ज किया जा रहा है।

सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल द्वारा पोर्टल पर लगातार गुम मोबाइलों को ट्रैक कराया जाकर स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत के नेतृत्व में CEIR पोर्टल के माध्यम से नगर परिषद राजगढ़ के उपाध्यक्ष दीपक जैन का मोबाइल खोजने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

दरअसल अप्रैल माह में फरियादी नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन के मोबाइल के संबंध में उक्त पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन दर्ज कर IMEI ब्लाॅक किया गया था जिस पर लगातार स्टेटस रिपोर्ट ली जा रही थी। इसी क्रम में आज बुधवार को गुम हुए मोबाईल को ढूँढने में सफलता प्राप्त हुई। जिसके बाद मोबाईल फरियादी नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन को राजगढ़ थाने पर उपलब्ध कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!