Homeसामाजिकरिंगनोद - माहेश्वरी समाज ने हर्षोउल्लास से मनाया महेश जयंती पर्व, भगवान...

रिंगनोद – माहेश्वरी समाज ने हर्षोउल्लास से मनाया महेश जयंती पर्व, भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया, हुए विभिन्न आयोजन

रिंगनोद। माहेश्वरी समाज द्वारा महेश जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रिंगनोद नगर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोले नाथ का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया, रुद्राष्टक के पाठ का पठन-पाठन कर 12 ज्योतिर्लिंगों का जप किया गया।

महिला मंडल द्वारा भगवान शिव के भजनों पर समधूर प्रस्तुति दी गई। प्रातः 10 बजे महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। युवा ग्रुप के लखन माहेश्वरी, प्रशांत माहेश्वरी, तनिष्क माहेश्वरी ने मंदिर परिसर में बेलपत्र एवं आंकड़े के पौधों का रोपण किया। दोपहर 1 बजे महिला द्वारा राष्ट्रीय प्रोजेक्ट साड़ी वाक थान के तहत एक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मंडल की सोनल माहेश्वरी, दिपिका माहेश्वरी, चेतना माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी ने साड़ी की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं साड़ी एक उपयोगी वस्त्र होकर भारतीय संस्कृति के तहत इसे अवश्य पहनना चाहिए, साड़ी पहनना लक्ष्मी का प्रतीक होकर तन मन की शान है।

महाभारत का उदाहरण देते हुए दीपिका माहेश्वरी ने बताया कि महाभारत की लड़ाई में भगवान कृष्ण की हाथों की एक उंगली कट गई थी तब द्रौपदी ने तुरंत अपनी साड़ी का एक पल्लू फाड़कर कर उंगली पर लपेटकर खून का प्रवाह रोक था, इस अवसर पर सभी महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहनकर सभी महिलाओं को साड़ी पहनने का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद माहेश्वरी, प्रीतेश माहेश्वरी, सुनील महेश्वरी, विकास माहेश्वरी, निलेश माहेश्वरी का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!