Homeअपना शहरराजगढ़ - माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद, सरदारपुर ने हर्षोउल्लास से मनाई महेश...

राजगढ़ – माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद, सरदारपुर ने हर्षोउल्लास से मनाई महेश जयंती, भव्य शोभायात्रा निकाली

राजगढ़। माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद, सरदारपुर द्वारा महेश जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में स्थित चारभूजा मंदिर में विराजित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भगवान भोले नाथ का पंचामृत अभिषेक जानकीलाल माहेश्वरी परिवार द्वारा किया गया। वही भगवान महेश का आकर्षक श्रृंगार किया गया, रुद्राष्टक के पाठ का पठन-पाठन कर 12 ज्योतिर्लिंगों का जप किया गया।

महिला मंडल द्वारा भगवान शिव के भजनों पर प्रस्तुति दी गई। जिसके बाद भव्य शोभायात्रा चारभूजा मंदिर से निकाली। शोभायात्रा में एक सुंदर रथ में भगवान महेश की प्रतिमा लिए गोपाल माहेश्वरी परिवार बैठा हुआ था। शोभायात्रा में महिला एवम युवती मंडल गरबा खेलते हुए तो पुरष वर्ग जय महेश के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः चारभुजा मंदिर पहुंची। जहां मुकेश सत्यनारायण बजाज परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाकर भगवान महेश की महाआरती की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में माहेश्वरी समाज राजगढ़, रिंगनोद, सरदारपुर, यूवा मंडल, महिला मंडल, युवती मंडल का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!