Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - ग्राम हाथीपावा में 4 लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ...

सरदारपुर – ग्राम हाथीपावा में 4 लोगों को घायल करने वाला तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद, 25 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ मे आया तेंदुआ

सरदारपुर। अमझेरा क्षेत्र वन ग्राम हाथीपावा में बास की कटाई कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर चार लोगो को घायल करने वाला तेंदुआ काफी मशक्कत के बाद पकड़ में आया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा काफी मशक्कत की गई। यहां तक की विभाग द्वारा कई बार पिंजरे की लोकेशन भी बदली गई। 25 दिन बाद आज रविवार को दोपहर के समय तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ है।

दरअसल 22 मई को ग्राम हाथीपावा में मकान के पास लगे बास की कटाई कर रहे ग्रामीण युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर घायल कर दिया था। युवक को बचाने गए तीन अन्य लोगों को भी तेंदुए ने हमला कर उन्हें भी घायल कर दिया था। जिसके बाद चारो घायलों का अमझेरा में प्राथमिक उपचार के बाद धार रैफर किया था। तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग सक्रिय हुआ तथा अगले ही दिन वन विभाग के द्वारा घटनास्थल के पास पिंजरा लगाया था। तेंदुआ पकड़ में ना आने पर वन विभाग ने कई बार पिंजरा रखने की लोकेशन भी बदली।

वही आज सुबह ग्रामीण विजय मोहनिया ने वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी की पिंजरे के पास आवाज आ रही है, जिसके बाद वन विभाग के दयाराम वर्मा वन परिषेत्र सहायक अमझेरा, निर्मल डावर, अमित मालवीय, प्रताप गोयल, गलिया भाई आदि कर्मचारी सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण पहुंचे है। पिंजरे में देखा तो तेंदुआ दिखाई दिया। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार यह मादा तेंदुआ होकर करीब 2 वर्ष का है। आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!