Homeधार जिलाधार - कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय दिनांक 21...

धार – कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय दिनांक 21 जून को नीलम पार्क भोपाल में एक दिवसीय आंदोलन – जिला अध्यक्ष बैरागी

धार। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष महोदय एवं प्रबंध कार्यकारिणी समिति भोपाल के निर्देश पर कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर पूरे मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से एवं धार जिले से भी काफी संख्या में कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन में सम्मिलित होने जा रहे हैं।

कर्मचारियों की जायज मांगों में अंशकालीन कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी बनाई जाए दैनिक वेतन कर्मचारियों को शासन के निर्देश अनुसार 2016 तक के समस्त कर्मचारियों को नियमित करण किया जाए। स्थाई कर्मचारी जो की विभिन्न विभागों में कार्य थे जिन्हें भी नियमितीकरण किया जाय कर्मचारियों को लंबे समय से बजट के अभाव में वेतन प्रति माह प्राप्त नहीं होता है मध्य प्रदेश शासन से संघ निवेदन करता है की प्रति माह वेतन प्रदाय करने की मांग की जा रही है। और भी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी संघ के माननीय प्रांत अध्यक्ष महोदय महेंद्र जी शर्मा चूरामन जी रैकवार वरिष्ठ कर्मचारी नेता दादा निहाल सिंह जी जाट सुधीर भार्गव तंबोली जी एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री माननीय अजय जी दुबे के नेतृत्व में कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर एक विशाल आमसभा नीलम पार्क में की जा रही है।

जिसमें प्रदेश के मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के कामरेड कर्मचारी साथी अपने भागीदारी देंगे धार जिले से वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं तहसील शाखा अध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष जिसमें सर्वप्रथम भारत सिंह ठाकुर, नूर मोहम्मद खत्री, शेर सिंह जमरा, आईटी सेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हीरालाल उपाध्याय, नारायण दायमा, दीपा सोलंकी ,सुरेश गोयल ,बाबूलाल चौहान , अशोक तलवारिया, मंजुला मंडलोई, सागर बाई सिसोदिया ,श्री कमलाकर जी, सुखलाल महेश धनगर ,संजय निर्मल, श्री सतीश जी सूर्यवंशी ,महेंद्र वर्मा श्री प्रकाश अहिरवार राधे श्याम पटेल, श्री प्रेम पटेल, कैलाश बघेल दिनेश परिहार ,धर्मेंद्र बिरले आदि कई कर्मचारियों के साथ में भोपाल के लिए प्रस्थान किया जाएगा और कर्मचारी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने उपस्थिति दर्ज कराए। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव एवं धार जिला अध्यक्ष डीडी वैरागी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!