Homeसामाजिकराजगढ़ - ग्राम भानगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350...

राजगढ़ – ग्राम भानगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

राजगढ़। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होने पर ग्राम भानगढ़ में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्यवक्ता संघ के जिला संघचालक बाबूलाल हामड़ रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के वरिष्ठ भागीरथ कुमावत ने की। व्याख्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ चालक श्री हामड़ ने कहा कि मुगलो के आक्रमण से जब देश का हिंदू समाज त्रस्त्र था तब शिवाजी महाराज ने अपनी मां जीजा माता और अपने गुरु समर्थ रामदास से मिले संस्कारो और युद्ध नीति से कई किले और दुर्ग को मुगलों की कैद से आजाद करवाया था।

शिवाजी महाराज की सेना में मुख्यतः मालव युवा थे, जिन्होंने शिवाजी महाराज का साथ दिया और मुगलों का आतंक कम किया। शिवाजी महाराज की छापामार युद्ध कला से मुगल बादशाहओ में भय रहता था। 46 वर्ष की उम्र में ज्येष्ठ सुदी त्रयोदशी के दिन शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ ओर उन्होंने हिंदू साम्राज्य की स्थापना की। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के बाद भी उनकी परेशानियां कम नही हुई। लेकिन फिर भी वे अपने ध्येय से भटके नही। शिवाजी महाराज ने कई कुरीतियों को बंद किया। जिसमें प्रमुख जातिगत प्रथा रही।

उन्होंने समाज मे सामाजिक समरसता का भाव जाग्रत किया। हमें अगर शिवाजी महाराज के सपनो का भारत बनाना है तो हमे अपनी संस्कृति की और जाना होगा। हमे सामाजिक समरसता को अपनाना होगा साथ ही नागरिक अनुशासन का पालन भी करना होगा। हमें हमारे कुटम्ब के साथ मिलकर रहना होगा ओर पर्यावरण संरक्षण को अपनाना होगा। व्याख्यान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!