Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को 3 लाख 53 हजार...

रिंगनोद – महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति को 3 लाख 53 हजार रुपये से अधिक का बोनस किया वितरित

रिंगनोद। इंदौर दुग्ध संघ इंदौर के अंतर्ग महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति रिंगनोद को वर्ष 2013 से 2022 तक का कुल 3 लाख 53 हजार 874 रुपये का बोनस समिति की महिला सदस्यों को वितरित किया गया। संस्था में सर्वाधिक बोनस पाने वाली प्रथम महिला संतोषी बाई 27 हजार 656 रुपये, द्वितीय महिला जमुना बाई 24 हजार 872 रुपये तथा तृतीय महिला ललिता बाई 24 हजार 660 रही।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक कन्हैयालाल परमार व पूर्व समिति अध्यक्ष वर्षा मदन चोयल शामिल हुए। प्रशासक परमार द्वारा साधारण सभा में आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत कर समिति द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और सहयोग की अपील की ताकि भविष्य में भी इसी प्रकार संस्था को लाभ मिलता रहे। अंत में आभार दिनेश चौधरी ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी संस्था के मदन चोयल द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!