Homeअपना शहरनगर परिषद चुनाव : राजगढ़ एवं सरदारपुर में भाजपा ने नए चेहरों...

नगर परिषद चुनाव : राजगढ़ एवं सरदारपुर में भाजपा ने नए चेहरों को दिया मौका, सूचि सामने आने के बाद राजगढ़ में विरोध, टिकट वितरण से असंतुष्ट नेताओं ने की प्रेसवार्ता

राजगढ़। नगर परिषद चुनाव हेतु आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राजगढ़ एवं सरदारपुर के सभी 15-15 वार्डों के लिए भी पार्टी ने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आज दोपहर बाद भाजपा जिला कार्यालय से जारी हुई सूची में कई नेताओं के टिकट काट दिए है। इधर, भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद अब कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहें है। राजगढ़ एवं सरदारपुर दोनों ही स्थानों पर नाम वापसी के पहले दिन एक भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया है।

राजगढ़ में नए चेहरों को मौका –
भाजपा ने राजगढ़ में पुराने पार्षदों के टिकट काट दिए है। पार्टी ने यहां नए चेहरों पर दांव आजमाया जिनमे से कुछ भूतपूर्व पार्षद भी है। पूर्व में राजगढ़ में भाजपा के 6 पार्षद थे। जिनमें अधिकांश पार्षदों ने एक बार फिर चुनाव लड़ने हेतु नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। लेकिन इस बार पार्टी ने पुराने सभी पार्षदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया की पत्नी को भाजपा ने वार्ड क्रमांक 9 से टिकट दिया है।

सरदारपुर में पूर्व अध्यक्ष को भी मिला टिकट –
सरदारपुर में पिछले चुनाव में भाजपा के केवल 2 ही प्रत्याशी चुनाव जीते थे। इस चुनाव में भी दोनो ने चुनाव लड़ने हेतु अपने फार्म जमा किए थे। इनमें से भाजपा द्वारा इस चुनाव में एक ही पार्षद को टिकट दिया है जबकि एक का टिकट काट दिया है। भाजपा ने सरदारपुर में अधिकांश नए चेहरों को इस बार मौका दिया। वहीं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रोमा धर्मेंद्र मंडलोई को पार्टी ने वार्ड क्रमांक 14 से एवं मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव को वार्ड क्रमांक 5 से टिकट दिया है।

असन्तुष्ट नेताओ ने किया विरोध –
भाजपा अधिकृत उम्मीदवारों की सूची सामने आने के बाद ही राजगढ़ में विरोध के स्वर उठने लगे है। राजगढ़ के नया बस स्टैंड पर शाम को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मंत्री गोपाल सोनी ने टिकट वितरण के नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा नेता सोनी ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन पार्टी को समर्पित किया है। नगर परिषद चुनाव में पहली बार मेने अपने वार्ड क्रमांक 10 से अपनी पत्नी अन्तिमबाल सोनी के लिए टिकट मांगा था। पार्टी के सभी पदाधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया था लेकिन पार्टी ने मुझे टिकट नही दिया और कुछ ही समय पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए व्यक्ति को टिकट दिया गया। अगर कल 12 बजे तक पार्टी अपना निर्णय नही बदलती है तो में कार्यकर्ताओं के साथ त्याग पत्र दूंगा। भाजपा नेता सोनी ने कहा कि कही ना कही पार्टी द्वारा दबाव में आकर ऐसे लोगों को टिकट दिए गए जिन्होंने पिछले चुनाव में पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ा था। स्थानीय होने के नाते मुझे मेरे वार्ड से टिकट मिलना चाहिए था लेकिन पार्टी ने दूसरे वार्ड के प्रत्याशी को टिकट दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान मुकेश यादव, विक्रम बारोड़, विशेष राजपूत, नीलेश शर्मा, मुकेश चत्तर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष हेमलता नरेश मामा, किरण जैन सहित बड़ी संख्या में टिकट वितरण से नाराज विभिन्न वार्डो के असंतुष्ट नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!