Homeअपना शहरराजगढ़ - युवा दिवस के अवसर पर सामुहिक सर्यू नमस्कार का आयोजन,...

राजगढ़ – युवा दिवस के अवसर पर सामुहिक सर्यू नमस्कार का आयोजन, 350 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

राजगढ़। मेला मैदान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाते हुए सामुहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण प्रभारी प्राचार्य संगीता पाठक, विष्णु रघुवंशी, अश्विनी दीक्षित, शांतिलाल मारु द्वारा किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के योगाचार्य अश्विनी दिक्षीत द्वारा ं सूर्य नमस्कार की 12 स्थितियों की तीन आकृतियों एवं अनुलोम विलोम, भावरी और भस्त्रिका प्राणायाम करवाते हुए सूर्य नमस्कार के फायदे बताये गए। वहीं विवेकानंद जी की वाणी का प्रसारण एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन भी सुना गया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!