Homeअपना शहरनगर परिषद चुनाव : शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार, मतदान दलों...

नगर परिषद चुनाव : शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन तैयार, मतदान दलों को वितरित की गई सामग्री, राजगढ़ एवं सरदारपुर में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक  

राजगढ़। नगरीय निकाय चुनाव हेतु कल मतदान होना है। नगर परिषद राजगढ़ एवं नगर परिषद सरदारपुर के चुनाव हेतु प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। दोनों ही स्थानों पर निर्विघ्न रूप से मतदान करवाने हेतु प्रशासन तैयार है। राजगढ़ के मेला मैदान स्थित कन्या शाला से आज राजगढ़ के सभी मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरित कर रवाना किया गया। इस दौरान एसडीएम राहुल चौहान, एसडीओपी रामसिंह मेड़ा, नगर परिषद राजगढ़ के रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार दिनेश सोनारतिया, नायब तहसीलदार रवि शर्मा, जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कल सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ होगा। 23 जनवरी को सुबह 9 बजे से परिणाम सामने आएंगे।

राजगढ़ नगर परिषद चुनाव हेतु 24 मतदान केंद्र बनाएंगे है। राजगढ़ में कुल 15770 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाता 7841 एवं महिला मतदाता 7929 है। इधर सरदारपुर नगर परिषद चुनाव हेतु 15 मतदान केंद्र बनाए गए है। सरदारपुर में कुल 5381 मतदाता है। इसमें पुरुष मतदाता 2670 एवं महिला मतदाता 2711 है। राजगढ़ एवं सरदारपुर दोनों ही नगर परिषद पर काबिज होने के लिए भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुटे है।

सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। दोनों ही स्थानों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी निकाला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!