Homeअपना शहरराजगढ़ - नगर परिषद चुनाव हेतु कुछ ही समय बाद शुरू होगी...

राजगढ़ – नगर परिषद चुनाव हेतु कुछ ही समय बाद शुरू होगी मतगणना, प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था

राजगढ़। नगर परिषद चुनाव हेतु शुक्रवार को हुए मतदान के बाद आज मतगणना होनी है। राजगढ़ के मेला मैदान स्थित शासकीय कन्या शाला परिसर में सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। जिसके बाद कुछ ही समय मे परिणाम स्पष्ट हो जाएंगे। राजगढ़ के सभी 15 वार्डो के पार्षद प्रत्याशी हेतु मतगणना होनी है। मतगणना को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। जिसके तहत बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है। प्रत्याशियों के साथ ही पोलिंग एजेंट भी स्कूल परिसर पहुँचने लगे है।

रिटर्निंग अधिकारी दिनेश सोनारतिया सहित पार्षद प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रॉग रूम का ताला खोला जाएगा।

आपको बता दे कि राजगढ़ नगर परिषद चुनाव हेतु 73.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजगढ़ में 11629 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। राजगढ़ में कुल 51 प्रत्याशी चुनावी में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!