Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री रविदासजी महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट मंडल द्वारा...

राजगढ़ – श्री रविदासजी महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट मंडल द्वारा समारोह का किया आयोजन, नगर में निकाली शोभायात्रा

राजगढ़। संत रविदासजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को संत श्री रविदासजी महाराज एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर ट्रस्ट मंडल द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के तहत मारूति नगर कालोनी स्थित साई गार्डन में प्रातः 9 बजे कोरोना काल में समाज की दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई एवं समाज के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। साथ ही ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र भेंट किए गए।

इस अवसर पर श्री किशन महाराज सागर का सत्संग भी हुआ। प्रातः 11 बजे समाजजनों को सहभोज हुआ। जिसके बाद दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा में घोड़े पर सवार दो युवक धर्म पताला लहराते हुए दिखे। वही बैंड पर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जा रही थी। यात्रा में दो रथों पर संत रविदासजी एवं डॉ. अंबेडकर का चित्र विराजित किया गया था। मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा पुनः मारूति नंदन कालोनी स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां समापन पर ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण डामेचा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!