Homeप्रशासनिकसरदारपुर - 5 फरवरी आरंभ होगी विकास यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक...

सरदारपुर – 5 फरवरी आरंभ होगी विकास यात्रा, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला, सेक्टर बैठक आयोजित कर एसडीएम ने तय की जवाबदारियां

सरदारपुर। 5 फरवरी से निकलने वाली विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला तेजी से जुटा हुआ है। एसडीएम राहुल चौहान द्वारा विकास यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सोमवार को राजोद, लाबरिया व बरमंडल में पंचायत मुख्यालय पर सेक्टर बैठक का आयोजन कर विकास यात्रा की तैयारियां एवं रूपरेखा को लेकर चर्चा कर एसडीएम ने जवाबदारियां तय की। 5 फरवरी को राजोद से विकास यात्रा आरंभ होगी। जिसमे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाकर हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किया जायेगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ खेल गतिविधियों का भी आयोजन होगा।

एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की विकास यात्रा का आरंभ 5 फरवरी को राजोद से होगा। जहां पर विकास रथ के द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जायेगा। वही हितलाभ का वितरण भी होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ खेल गतिविधियों का आयोजन भी होगा। वही 6 फरवरी को लाबरिया एवं 7 फरवरी को बरमंडल में विकास रथ का आगमन होगा। बैठक मे नायब तहसीलदार रवी शर्मा,जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति सरपंच, विभागीय अधिकारी एंव स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!