Homeसरदारपुर - विधानसभाराजगढ़ - भानगढ़ में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, हिंदू...

राजगढ़ – भानगढ़ में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, हिंदू धर्म दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म – विभाग सेवा प्रमुख

राजगढ़। ग्राम भानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकला। इस दौरान 8 गांव के 100 से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
ग्राम भानगढ़ के बस स्टैंड पर सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। जहां पर ध्वज प्रणाम, एकल गीत एवं सामूहिक गीत के बाद मुख्य वक्ता संघ के विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी ने उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए कहा कि विश्व के कल्याण की सोच रखने वाला हिंदू धर्म दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है। हम विश्व का नेतृत्व करने वाला भारत तैयार कर रहे है। आज दुनिया भारत की ओर देख रही है और भारत दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 1 घंटे की शाखा में व्यक्तित्व निर्माण का बीजारोपण होता है। 100 वर्ष पूर्व संघ की स्थापना के दौरान हमारे पूर्वजों ने जो सपना देखा वो आज पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस दौरान गांव भानगढ़ के समाजसेवी लालचंद मिस्त्री, मंडल कार्यवाह रतनलाल कुमावत भी मंचासीन रहे।

बौद्धिक कार्यक्रम के बाद गांव में पथ संचलन निकला प्रारंभ हुआ। संचलन में वाद्ययंत्र यंत्रों के साथ देशभक्ति गीत गाते हुए स्वयंसेवक हाथों में दंड लिए कदमताल करते हुए निकले। संचलन का अनेक स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गांव में भ्रमण के बाद संचलन पुनः बस स्टैंड परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। संचलन में भानगढ़, कुमारियाखेड़ी, सोनगढ़, टिमायची, बिडपाडा, कुमाररुंडी, नरसिंह देवला, एवं एहमद के स्वयंसेवक शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!