Homeअपना शहरराजगढ़ के कवि गौरव का कर्नाटक के राज्यपाल ने किया सम्मान, यूपी...

राजगढ़ के कवि गौरव का कर्नाटक के राज्यपाल ने किया सम्मान, यूपी सरकार के निमंत्रण पर 29 को अयोध्या धाम में करेंगे काव्य पाठ

राजगढ़। नगर के निवासी राष्ट्रीय कवि गौरव सिंह चौहान (गौरव साक्षी) को हाल ही में भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान मुख्यालय बैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित हुए हिन्दी सम्मेलन 2024 व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कर्नाटक राज्य के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोद द्वारा सम्मानित किया गया।

राजगढ़ में जन्में गौरव इन दिनों इंदौर में रहकर संपूर्ण भारत में कवि सम्मेलन जगत में अपना और राजगढ़ नगर का नाम रोशन कर रहे हैं। कवि गौरव डॉ. कुमार विश्वास व शैलेश लोढ़ा समेत कई दिग्गज कवियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और समय-समय पर कईं राष्ट्रीय टी.वी. चैनलों पर उनका काव्यपाठ सुनने को मिलता है। कवि गौरव 29 फरवरी को उत्तरप्रदेश सरकार के निमंत्रण पर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में भी काव्य पाठ करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!