Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - मुख्यमंत्री द्वारा माण्डू नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना की घोषणा से...

सरदारपुर – मुख्यमंत्री द्वारा माण्डू नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना की घोषणा से सरदारपुर के 84 ग्रामो की 26492 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, तहसील के लाभान्वित किसानों ने विधायक ग्रेवाल का किया स्वागत

सरदारपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शनिवार को धार जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित जनसभा कार्यक्रम मे धार जिले के 408 ग्रामो की 113055 हेक्टेयर भूमि सिंचित करने वाली माण्डू नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना की स्वीकृति हेतु मंच से घोषणा की। इस परियोजना मे सरदारपुर तहसील के 84 ग्रामो की 26492 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। सरदारपुर तहसील को मिली महत्वपूर्ण सौगात पर लाभान्वित ग्रामो के किसानों द्वारा सोमवार को विधायक कार्यालय पर पहुंचकर विधायक प्रताप ग्रेवाल का स्वागत किया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा माण्डू उद्वहन सिंचाई परियोजना की स्वीकृती के लिए पहल करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा मे याचिका क्रमांक 5507 दिनांक 14 मार्च 2021 एवं 1256 दिनांक 28 दिसंबर 2022 के माध्यम से एवं प्रश्न क्रमांक 637 दिनांक 16 फरवरी 2021, प्रश्न क्रमांक 567 दिनांक 29 दिसंबर 2022, प्रश्न क्रमांक 1005 दिनांक 11 जुलाई 2023, प्रश्न क्रमांक 2092 दिनांक 16 फरवरी 2024 को मध्यप्रदेश विधानसभा मे प्रश्न लगाकर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिनांक 15 फरवरी 2024 को एवं दिनांक 28 दिसंबर 2019 को नर्मदा घाटी विकास के मंत्री को पत्र सौंपकर किसानो के हित मे महत्वपूर्ण माण्डू नर्मदा उद्वहन सिंचाई परियोजना की स्वीकृती की मांग की थी।

इस योजना मे सरदारपुर विधानसभा के सरदारपुर, राजगढ, गुमानपुरा, बिमरोड, छडावद, पिपरनी, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, धुलेट, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ, नरिंसह देवला, एहमद, कुमारपाट, भाटियाबर्डी, अम्बेडी, नयापुरा, बरखेडा, चुनियागढी, बरमण्डल, पडुनीखुर्द, बरमखेडी, पडुनीकला, बोडिया, गोन्दीखेडा चारण, मौलाना, हनुमन्त्या सिंगेश्वर, जौलाना, रूपाखेडा, देदला, दत्तीगॉव, करमदीपाडा, गोटियाआम, टिमरीपाडा, जुनापानी, श्यामपुरा, आम्बा, खाखरियाझिरी, कुशलपुरा, माछलिया, झाई, भण्डारिया, दूधीकांच, पिपलियाभान, सुहाना, भमति, अमझर, काकडपाडा, सरोदा, चालनीमाता, इन्चुर, रतनपुरा, गुराडिया, उटावा, सुखीईमली, फुटतलाव, आम्बापाडा, उमरियाखुर्द, सुनारिया, चुनारपाडा, मानगढ, लक्कडखाई, उमरियाकला, भेरूपाडा, भीलखेडी, बागपिपल्या, रंगपुरा, अम्बामाल, केशरपुरा, खेडा, तिरला, खजुरिया, कंजरोटा, रिंगनोद, नयापुरा, मनास्या, बिछीया, भोपावर, पटलावदिया की 26492 हैक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

सरदारपुर विधानसभा के 84 ग्रामो की हजारो हैक्टेयर भूमि सिंचित करने वाली इस योजना की स्वीकृती की घोषणा से किसानो मे हर्ष की लहर व्याप्त है। विधायक प्रताप ग्रेवाल का स्वागत करते समय लाभान्वित ग्रामो के रतनलाल पडियार, भीमालाल चौधरी, भानुप्रतापसिंह चौहान, पीडु मोहनिया, विश्राम तडवी, जामसिंह अजनार, लिमसिंह मचार, तुलसीराम नलवाया आदि किसानगण मौजूद रहे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!