Homeधार जिलाधार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को किया संबोधित, सभा...

धार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को किया संबोधित, सभा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल, पीएम ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे पर आज मंगलवार को धार पहुंचे। यहां उन्होंने पीजी कॉलेज ग्राउंड पर विजय संकल्प रैली के तहत विशाल आमसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुबह मैं मेरा कर्तव्य निभाने गया था। वोट डालकर आए है। वोट करने के बाद आपके पास आया हूं। मेरा हमेशा मत रहा है कि लोकतंत्र का यह उत्सव है। उत्सव के रूप में इसे मनाना चाहिए। हालांकि मैं धार में देख रहा हूं मेरी माता, बहने, बेटियां परंपरागत वेषभूषा में आई है। जैसे अपने परिवार में कोई अवसर हो ऐसे। यह लोकतंत्र का मिजाज है। बढ़िया वस्त्र की बात कही। लोकतंत्र का उत्सव मना दिया आप सभी ने।

पीएम ने कहा कि लोकंतत्र और चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। और जब चुनाव में उत्सव का माहौल जब मन जाता है न तो मतदान तो बढ़ता ही बढ़ता है। लेकिन जो 18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं घर मेें उन्हें लोकतंत्र और चुनाव के महत्व के बारे में जानकारी मिलती है।

इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, निर्मला भूरिया, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, जयदीप पटेल ,सांसद छतरसिंह दरबार, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, विधायक नीना वर्मा, ऊषा ठाकुर, कालूसिंह ठाकुर, धार प्रत्याशी सावित्री ठाकुर और रतलाम प्रत्याशी अनिता चौहान सहित अन्य मंच पर उपस्थित रहे।

कांग्रेस बाबा साहब से करती नफरत –
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब का संविधान न होता तो मोदी इस जगह पर नहीं होता। यह बाबा साहब का संविधान हैं जिसके कारण जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है नहीं तो आज भी एक ही परिवार का राज चल रहा होता। बाबा साहब के संविधान की ताकत है नामदार को हटाकर देश ने कामदार को बैठा दिया और यही वजह है कि कांग्रेस बाबा साहब से नफरत करती है। इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहेब को न मिले। कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में बाबा साहेब का योगदान कम और नेहरु जी की भूमिका ज्यादा थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का आदिवासी समाज, हमारी आजादी और संस्कृति का सबसे बड़ा रक्षक रहा है। आदिवासी समाज ने ही एक राजकुमार को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम बनाया है। भारत में टंट्या भील और भीमा नायक की राष्ट्रभक्ति की परम्परा रही है लेकिन इस समृद्ध आदिवासी योगदान को कांग्रेस ने 60 वर्षों तक आगे आने नहीं दिया। जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री चुना और भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया तथा भाजपा देश के आदिवासी सेनानियों से जुड़े म्यूजियम बना रही है।

मुख्यमंत्री ने भी सभा को किया संबोधित –
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजा भोज की नगरी धार और मध्यप्रदेश की धरती पर आना सौभाग्य की बात है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा और विधानसभा में भविष्य में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। धार-झाबुआ तो और सौभाग्यशाली हैं, यहां से हमारी दोनों प्रत्याशी बहनों को मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे, तो जननायक टंट्या मामा विश्वविद्यालय की सौगात दी थी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजित जनसभा के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री रंजना बघेल और राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सरदार सिंह महेडा, इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष जयंत वर्मा, झाबुआ जिला अध्यक्ष भानू भूरिया, रंजना बघेल, नंदकिशोर पाटीदार, प्रभु राठौर, श्याम बंसल, जयपाल सिंह चावड़ा, वेलसिंह भूरिया, संगीता पटेल एवं मालती मोहन पटेल उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!