Homeधार्मिकदसई - प्रजा का हाल जानने निकलेंगे कल राम रामेश्वर महादेव, निकेलगी...

दसई – प्रजा का हाल जानने निकलेंगे कल राम रामेश्वर महादेव, निकेलगी शाही सवारी

दसई। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को नगर में भगवान शिव का भव्य डोला नगर भ्रमण पर निकलेगा। नगर के आसपास के श्रद्धालु भी शिव मय नजर आएंगे। रामरामेश्वर धाम से डोले में बैठकर भोलेनाथ नगर भ्रमण करेंगे। जगह-जगह भगवान शिव के डोले का मनोरम दृश्य को निहारने के लिए दुर दुर से भोलेभक्त पहुंचेंगे। वही केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान भी शामिल होंगे।

नगर के मुख्य मार्गो पर सुंदर स्वागत द्वार से सजाया जायेगा व सभी धार्मिक संगठनो के द्वारा स्वागत होगा। नगर मंदिरों में विशेष अभिषेक पूजन होंगे और भगवान शिव को जल पुष्प बेलपत्र ,धतूरा आदि चढ़ाकर उनसे कृपा-दृष्टि की याचना भक्तगण करेंगे। दूर-दराज से भोलेनाथ का अभिषेक भी करेंगे। आसपास के गांव के हजारों लोग भी आयोजन में साक्षी बनेंगे।अलसुबह विद्रान पंडितों द्वारा शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भोले नाथ की शाही पालकी नगर भ्रमण पर निकले निकलेगी। सुंदर सजी पालकी में बाबा का भक्तो महिलाओ द्वारा जगह-जगह पूजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!