Homeराजनीतिसरदारपुर - श्रीकृष्ण पर्व में शामिल होने पहुँचे CM यादव को मंडल...

सरदारपुर – श्रीकृष्ण पर्व में शामिल होने पहुँचे CM यादव को मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए दिया मांग पत्र

सरदारपुर। 25 अगस्त को श्रीकृष्ण पर्व में शामिल होने के लिए ग्राम अमझेरा पहुँचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भाजपा सरदारपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांग पत्र सौपे है।

मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत कर उन्हें अतिप्राचीन श्री झिरनेश्वर महादेव परिसर को पर्यटन स्थल घोषित करने, झिरनेश्वर महादेव जाने के 3 किलोमीटर के मार्ग का निर्माण करने, झिरनेश्वर महादेव धाम पर मांगलिक भवन का निर्माण करने, सरदारपुर क्षेत्र में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की अनुमति प्रदान करने की मांग की गई तथा राजमार्ग के निर्माण में किसानों एवं अन्य नागरिकों की भूमि अधिग्रहण सम्बंधित समस्या से अवगत करवाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!