Homeराजनीतिरिंगनोद - भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला...

रिंगनोद – भाजपा राजगढ़ ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला हुई संपन्न, पूर्व विधायक निगवाल ने कहा – संगठन पर्व में अधिक से अधिक कार्यकर्ता करे सहभागिता

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ ग्रामीण मंडल की सदस्यता अभियान 2024 को लेकर कार्यशाला रिंगनोद में मंगलम गार्डन में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल पूर्व विधायक मुकाम सिंह निगवाल ने कहा कि पार्टी भाजपा सदस्यता महा अभियान 2024 संगठन का पर्व 2 सितंबर से प्रारंभ होगा। इस दिन प्रदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के सदस्य बनकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। संगठन के इस पर्व में हम सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी करना है तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को पार्टी का सदस्य बनाना है।

वही मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के नागरिकों को पार्टी की विचारधारा ओर 2047 तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाने की योजना से जोड़ना है। इसको लेकर 29 अगस्त को शक्ति केंद्र की तथा 31 अगस्त को बूथ की बैठक होगी। सभी कार्यकर्ता इस संगठन पर्व में अधिक से अधिक सहभागिता करें।

कार्यशाला में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, विजय इमलीवाला, राकेश पटेल, डॉ. बलबहादुर सिंह, जिला जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, रमेश सतपुड़ा, जिला मंत्री जमुना भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर मिस्त्री, लता चौहान, डॉ. मुन्नालाल भायल, राजेश लछेटा, झितरा पटेल, जनपद प्रतिनिधि मुन्ना खराड़ी, प्रदीप खराड़ी, अनसिंह भूरिया नयापुरा सरपंच, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय पाटीदार, राहुल ठाकुर, सुमित अमलियार, दिलीप सोलंकी, शंकर परमार भील खेड़ी सरपंच, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कलमसिह मावी, गुमानपुरा सरपंच प्रतिनिधि पूनमचंद वास्केल, बिलु बारिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन करता संजय गर्ग ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!