Homeअपना शहरराजगढ़ - गुरूराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित का 22 वाॅं वार्षिक...

राजगढ़ – गुरूराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित का 22 वाॅं वार्षिक व्यापक सम्मेलन मोहनखेड़ा तीर्थ में हुआ संपन्न

राजगढ़। गुरूराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित राजगढ़ का 22वाॅं वार्षिक व्यापक सम्मेलन (आमसभा) बुधवार को मोहनखेडा जैन तीर्थ पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारी व सचांलकगण सभी सदस्यों द्वारा भगवान आदिनाथ व दाद गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. व आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर जी म.सा. के समक्ष माल्यार्पण व दिपप्रज्वलन कर किया।

आयोजन में संस्था के उपाध्यक्ष सुजानमल जैन संस्थापक अध्यक्ष के तौर पर अपने विचार संस्था के समस्त सदस्यों के बिच रखते हुए कहा की निश्चित आज संस्था निरंतर प्रगति की और है। आज संस्था जिस मुकाम पर हैं, उसमें हमारे सदस्यों का संस्था के प्रति अटुट विश्वास ही है। जो आज के समय में संस्था ने इन 22 वर्षो में कमाया है। समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण का भी जो सहयोग रहा है वह भी सराहनीय है। संस्था के पदाधिकारी, सदस्यो, ग्राहको और हमारे कर्मचारीगण ने तन-मन से बेहतर कार्य प्रबंधन किया इसलिए उन्हें बधाई और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

आयोजन के मुख्य अतिथि एवं संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता (एडव्होकेट) ने आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर जी म.सा.को याद करते हुए कहा कि उनके बताये मार्गो का पालन कर उनके विश्वास को कायम रखते हुए संस्था निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंन संस्था के समस्त सदस्यों को संस्था की विभिन्न योजनाओं के लाभ सेें अवगत भी कराया। उन्होंने संस्था के समस्त सदस्यों को यह भी जानकारी प्रदान की उनके द्वारा जो जमा पूंजी संस्था में है, संस्था सदस्यों की पूंजी का सदउपयोग कर रही है व पूर्णतः सुरक्षित है। संस्था की गुरुराज शाॅपिग काम्पलेक्स की शेष तीन दुकानों की लीज पैटे निलामी अतिशीघ्र की जाएगी। विगत वर्षो में हमारी संस्था के समस्त कर्मचारीयो द्वारा अथक प्रयासो से लोन की वसुली कर संस्था के समस्त कर्मचारीयो को में धन्यवाद देता और आगे भी आप ऐसे हि कार्य करते रहे।

आयोजन में संचालन व वार्षिक बजट संस्था के प्रबंधक संजय बाफना ने वाचन किया गया। तथा आमसभा में संस्था का वार्षिक लेखा जोखा तथा अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सदस्यो की विभिन्न समस्या एवं सुझाव भी आमंत्रित किए गए। अंत मे आभार संस्था के संचालक मंडल के प्रकाश पावेचा ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर संस्था के समस्त सदस्य व उपाध्यक्ष नरेन्द्र भण्डारी, संचालक मंडल ज्ञानेन्द्र जैन, मांगीलाल भण्डारी, मनोहर जैन, रेखा सोनी, राजमल जैन, विरेन्द्र जैन, संस्था के कर्मचारी लोकेन्द्र सिंह सोलंकी, राहूल माली, प्रेम सोलंकी, गौरव शर्मा, नरेन्द्र माली, ,लखन पवांर, मुकेश परिहार, गटटूलाल बामनिया, संजय मारू, दिनेश पवांर सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!