Homeसरदारपुर - विधानसभारिंगनोद - क्रांतिसूर्य टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा के विधानसभा आगमन पर...

रिंगनोद – क्रांतिसूर्य टंट्या मामा गौरव कलश यात्रा के विधानसभा आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

रिंगनोद। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य शासन द्वारा क्रांतिकारी टंट्या मामा की स्मृति में आदिवासी जिलों में निकाली जा रह क्रांतिसूर्य टंट्या भील गौरव कलश यात्रा ने कल देर रात्रि सरदारपुर विधानसभा में प्रवेश किया। रिंगनोद बस स्टैंड पर यात्रा ग्राम पंचायत भवन परिसर पर विशाल स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सचिव इंद्रजीत सिंह राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि काना लाल निनामा, उपसरपंच मदनलाल चोयल, पंचगण, तथा पंचायत कर्मचारी उपस्थित थे। वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं द्वारा भी पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा के सरदारपुर विधानसभा आगमन पर रिंगनोद में एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी रामसिंह मेडा, जनपद सीईओ शैलेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी विजय वास्कले, सहित अन्य अधिकारियों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जनजाति प्रदेश अध्यक्ष कलसिह भाभर, सरदारपुर के पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया आदि ने सभा को संबोधित किया। यात्रा आज दिन में सरदारपुर तहसील के अनेक गांवों में भ्रमण करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!