Homeराजनीतिराजगढ़ - युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने...

राजगढ़ – युवा दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया मैराथन दौड़ का आयोजन  

राजगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ राजगढ़ के नगर परिषद कार्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुई। राजगढ़ नगर में भ्रमण करते हुए मैराथन दौड़ में शामिल सभी युवा श्री राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय पहुँचे। जहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मैराथन दौड़ समाप्त हुई। समापन अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा कि सभी युवाओं को स्वामी जी से प्रेरणा लेकर उनके सपनों के भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मंडल सोशल मीडिया सह प्रभारी अजय सोलंकी, मंडल सह कोषाध्यक्ष सूरज सिंदडा, वार्ड क्रमांक 8 अध्यक्ष हिम्मत रेवर, वार्ड 15 अध्यक्ष जयराज धवड सहित अनेक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!