Homeअपना शहरराजगढ़ - प्रत्याशियों के जन संपर्क में आने लगी तेजी, भाजपा-कांग्रेस के...

राजगढ़ – प्रत्याशियों के जन संपर्क में आने लगी तेजी, भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में, भाजपा ने विभिन्न वार्डो में कार्यालय का किया शुभारंभ

राजगढ़। नगरीय निकाय चुनाव हेतु 20 जनवरी को मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों का चुनावी जनसंपर्क भी जोर पकड़ने लगा है। भाजपा, कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी जनसंपर्क में जुट गए। हालांकि कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन दिया है। राजगढ़ के 15 वार्डो में 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमे से भाजपा -कांग्रेस के 15-15, आम आदमी पार्टी के 4 एवं 17 निर्दलीय प्रत्याशी है।

वार्डो में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ – नगर परिषद चुनाव हेतु भाजपा का चुनावी जनसंपर्क तेजी से जारी है। गुरुवार को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3, 6, 7, 10, 12 एवं 15 में भारतीय जनता पार्टी के वार्ड कार्यालय का शुभारंभ भाजपा चुनाव प्रभारी शैलेश दुबे, पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद प्रतिनिधि डॉ. बलबहादुर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें। भाजपा नेताओं द्वारा वार्डो में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की है। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 6 के निर्दलीय प्रत्याशी बलराम खराड़ी नरटोड़ी ने भाजपा प्रत्याशी पंकज बारोड़ को समर्थन दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी भी जुटे जनसंपर्क में – नगर परिषद चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशी भी जनसंपर्क में जुट गए है। विधायक प्रताप ग्रेवाल सहीत कांग्रेस नेता लगातार वार्ड में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील कर रहें है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!