Homeसरदारपुर - विधानसभागुमानपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकला, पूर्ण गणवेश...

गुमानपुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन निकला, पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक

रिंगनोद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुमानपुरा मंडल के पथ संचलन का आयोजन किया। पथ संचलन ने गांव में भ्रमण किया इस दौरान अनेक स्थानों पर स्वागत भी हुआ। रविवार सुबह 10 बजे गुमानपुरा की शासकीय स्कूल परिसर में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए संघ के जिला प्रचार सुमित पाराशर ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता के लिए संघ की स्थापना की गई थी। संघ की शाखाओं में व्यक्तित्व विकास होता है साथ ही संघ के विभिन्न आयाम भी देशभर में कार्य कर रहें है। इस दौरान संघ के खंड सहकार्यवाह दीवान सिंह मकवाना, गांव के गोपाल यादव भी मंचासीन रहें।
संचलन शासकीय स्कूल परिसर से प्रारंभ हुआ जो संपूर्ण गांव में भ्रमण कर पुनः शासकीय स्कूल परिसर पहुंचा। इस दौरान संचलन में पूर्ण गणवेश में 120 स्वयंसेवक देशभक्ति के गीत गाते हुए कदमताल करते हुए निकले। संचलन में गुमानपुरा के साथ ही रतनपुरा, मवड़ी, ढाकनबारी, पाटरूंडी, होलातलाई, खलवा सहीत आसपास गांव से स्वयंसेवक शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!