Homeधार जिलासरदारपुर - चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग, जनपद सदस्य दीक्षित...

सरदारपुर – चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने की मांग, जनपद सदस्य दीक्षित ने कलेक्टर को लिखा पत्र, कहा – चाइना डोर विक्रय करने वालो पर हो कड़ी कार्रवाई

सरदारपुर। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र मे पतंगबाजी का दौर शुरू हो चुका है। इधर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइना डोर की ब्रिकी भी हो रही है। ऐसे में अमझेरा निवासी जनपद प्रतिनिधि नेहा शुभम दीक्षित ने कलेक्टर को पत्र लिखकर चाइना डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जनपद सदस्य दीक्षित ने पत्र मे उल्लेख करते हुए बताया की चाइना डोर के कारण पशु-पक्षियों एवं जनमानस के साथ घटना घटित होती रहती है। कई बार तो इस खतरनाक डोर के चलते गले पर गहरे घाव तक हो जाते है। ऐसे मे चाईना डोर पर प्रतिबंध लगाकर इनका विक्रय करने वाले व्यापारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए।

वही जनपद सदस्य दीक्षित द्वारा एक अन्य पत्र अमझेरा नगर से गुजर रहे मनावर-मांगोद टूलेन मार्ग को लेकर लिखा है। पत्र में बताया कि मार्ग का निर्माण एमपीआरडीसी विभाग के द्वारा किया गया है। मार्ग पर प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है। कई बार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना होती रहती है। ग्राम राजपुरा एवं अमझेरा मे उक्त मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए ताकि वाहनों की गति पर अंकुश लगे व दुर्घटना का भय नहीं रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!