Homeअपना शहरराजगढ़ - नगर परिषद के अमले की करामात, भूमि पूजन कार्यक्रम के...

राजगढ़ – नगर परिषद के अमले की करामात, भूमि पूजन कार्यक्रम के आमंत्रण में नगर परिषद के उपाध्यक्ष का नाम ही कर दिया गायब

राजगढ़। नगर में आज सांसद के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न विकास कार्यो का भूमि पूजन होना है। लेकिन नगर परिषद द्वारा भूमि पूजन हेतु बांटे गए आमंत्रण पत्र में नगर परिषद उपाध्यक्ष का नाम ही गायब है। नगर परिषद के अमले की यह लापरवाही खुद को बगले झांकने पर मज़बूर कर सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आमंत्रण पत्र में उपाध्यक्ष नाम ही गायब है। यहाँ तक कि पार्षदों की सूची में भी उपाध्यक्ष का नाम नही है।

दरअसल आज प्रातः 11 बजे से राजगढ़ नगर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो का भूमि पूजन होना है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में धार-महू लोकसभा सांसद छतरसिंह दरबार शामिल होंगे। वही कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल रहेंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा जायसवाल करेगी। परिषद द्वारा उक्त कार्यक्रम को लेकर आमंत्रण पत्र जारी किए गए है। जिनमे नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन के नाम का कही से कही तक जिक्र ही नही किया गया है। ऐसे में एक चुने हुए जन प्रतिनिधि को नगर परिषद का अमला कैसे नजर अंदाज कर सकता है। यह अपने आम में एक सवाल है।

इस मामले में नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार से चर्चा करनी चाही तो उनसे संपर्क नही हो पाया। वही नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन से चर्चा की तो उनका कहना था कि मैं गमी के कार्यक्रम में हूं, मूझे कोई जानकारी नही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!