Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - सोयाबीन के उचित दाम को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस का धरना...

सरदारपुर – सोयाबीन के उचित दाम को लेकर ब्लाॅक कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 4 सितंबर को

सरदारपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के नैतृत्व मे किसानो के हित मे सोयाबीन की फसल का दाम 6000 रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर 4 सितंबर 2024 को सरदारपुर बस स्टैण्ड पर दोपहर 12 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

सरदारपुर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, अमझेरा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मुकाती, दसई ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुन्द पाटीदार ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2011 मे सोयाबीन की फसल के दाम 4300 रूपये प्रति क्विंटल थे आज सोयाबीन की फसल की लागत तो दोगुना हो गई लेकिन उपज आज भी पुराने दाम पर ही खरीदी जा रही है।

जिसको लेकर किसानो के हित मे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमे जिला कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस सहित समस्त मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं किसानगण शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!