सरदारपुर। प्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य नरेंद्र शिवाजी पटेल का सरदारपुर में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन स्थित भोपावर चौकड़ी पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अलीराजपुर दौर पर सड़क मार्ग से जा रहे थे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं फोरलेन चौकड़ी पर स्वागत किया गया।
भाजपा सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि राज्य मंत्री पटेल का क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ स्वागत कर उनसे क्षेत्र में विभीन्न विकास कार्यो की मांग भी की गई है। राज्य मंत्री से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पर महिला डॉक्टर की जल्द नियुक्त करने तथा सोनोग्राफी प्रारंभ करने की मांग की गई। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल पाटीदार सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहें।