राजगढ़। दंत चिकित्सक सेवा संगठन मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। विचार-विमर्श के पश्चात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिनव दुबे ने संगठन के विस्तार एवं इंदौर संभाग के सभी जिलों में जिलों में जिलाध्यक्षों व जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु इंदौर संभाग प्रभारी के रूप में प्रदेश सचिव डॉ. नंदन वैद्य को नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिनव दुबे, संगठन मंत्री डॉ. संजय मीणा, उपाध्यक्ष डॉ. विभोर हजारी ने बधाईयां दी।