Homeचेतक टाइम्ससरदारपुर - कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन,...

सरदारपुर – कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करके जनहितेषी सरकार को गिराया – विधायक ग्रेवाल

सरदारपुर। 2018 मे मध्यप्रदेश की जनता, किसानो, युवाओ ने लोकतांत्रिक जनता की चाहने वाली कांग्रेस की सरकार बनाई थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी एवं शिवराजसिंह चैहान द्वारा पिछे के दरवाजे से लोकतंत्र की हत्या करके सत्ता हथियाई है, वही दुसरी तरफ प्रदेश की जनता को महंगाई एवं अन्य मुद्दो से ध्यान भटकाने, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लोकप्रियता एवं आगामी उपचुनाव मे भाजपा की संभावित हार की बौखलाहट से घबराकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भाजपा द्वारा सत्ता का अपहरण एवं हत्या हथियाने को 30 जुन को 100 दिवस होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरदारपुर बस स्टैण्ड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण कर हाथो मे काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का पुतला दहन करने के दौरान कही। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, प्रदेश प्रतिनिधी सुरेन्द्रसिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जिला महामंत्री राजेन्द्र लोहार, नगर अध्यक्ष बलराम यादव, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश बैरागी, जिला सचिव अंसार खान, रतनलाल पडियार, दिनेश चैधरी, छगनलाल राठौड, आशीष जैन, केकडिया डामोर, विरसन भगत, दिनेश परमार, सरदार डामर, तुलसीराम नलवाया, गोविन्द कुमावत, दीपक जैन, भारत सिंगार, अमरसिंह गुण्डिया, बालुसिंह बारिया, फारूक खान, परवेज लोदी, नरेन्द्र पारगी, शांतिलाल डामर, दरियावसिंह भूरिया, जीवन धाकड, ऋतिक विश्वकर्ता, अर्जुन मुनिया आदि कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!