सरदारपुर। स्टेट हाईवे 35 सरदारपुर-बदनावर मार्ग पर ग्राम गोदीखेडा के निकट बुधवार देर शाम को सडक दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सरदारपुर की और से बदनावर की और जा रहे फोर व्हीलर वाहन क्रमांक जीजे 14 बीए 6003 ने राजोद के और जा रही बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक लालसिंह पिता छगनलाल लौहार की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाईक पर सवार शेतानबाई पति लालसिंह निवासी रानीखेडी गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक का पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद तत्काल राहगीरो ने डायल 100 को सुचना दी। डायल 100 के चालक संतोष मारू एंव हैड कास्टेबल प्रतापसिंह घायलो को उपचार के लिये सामुदायिक केंद्र सरदारपुर ले गए। घटना के बाद आरोपी वाहन छोडकर मौके से फरार हो गये।
सरदारपुर – कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, महिला घायल
RELATED ARTICLES