सरदारपुर। इंदौर – अहमदाबाद राजमार्ग पर फुलगवाड़ी के समीप अर्चना वेयर हॉउस में अचानक आग लग गई। जिसे वक्त रहते बुझा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्चना वेयर हॉउस बन्द करते समय अंदर धुँआ दिखा जिसके बाद अंदर देखा तो आग लगी हुई थी। वेयर हॉउस में मक्का के थैले एवं अन्य सामग्री रखी हुई थी। आग की सुचना मिलते है नगर परिषद राजगढ़ एवं सरदारपुर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची जिसने आग पर काबू पा लिया। वही जानकारी मिलते ही सरदारपुर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। फ़िलहाल आग लगने का कारण पता नही लग पाया। समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ी दुर्घटना नही हो पाई।