सरदारपुर। संचनालय खेल और युवा कल्याण भोपाल व धार खेल और युवा कल्याण के अधिकारी राजेश शाक्य के मार्गदर्शन में 29 अगस्त को खेल परिसर मैदान सरदारपुर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्या अर्पण कर उनके जीवन पर।प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर खेल परिसर मैदान पर फुटबॉल बालक / बालिका वर्ग, दौड़ 100मीटर , 200मीटर , 400मीटर बालक / बालिका वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। वही बालक वर्ग हॉकी के फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सीएम राइस के प्राचार्य जेडएस पटेल, खेल परिसर की हॉकी प्रशिक्षक सीमा यादव, संजय दीक्षित , निसार खान, नरेंद्र डांगी, फुटबाल प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल, खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर की प्रशिक्षक चंचल खराड़ी और सरदारपुर की राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मी कटारे, दीपिका चौहान व चेतना मारू उपस्थित रही। उक्त जानकारी खेल युवा कल्याण की युवा समन्वयक सुनीता भाबर द्वार दी गई।