Homeअपना शहरराजगढ़ - वाल्मिकी समाज द्वारा 24 को निकाली जायेगी भव्य छड़ी यात्रा,...

राजगढ़ – वाल्मिकी समाज द्वारा 24 को निकाली जायेगी भव्य छड़ी यात्रा, भेंट करेंगे निःशुल्क एम्बुलेंस

राजगढ़। इन दिनों धर्म नगरी राजगढ़ में वाल्मिकी समाजजन धर्म आराधना में डूबे हुआ हैं। प्रतिदिन समाजजन द्वारा प्रतिदिन संध्या काल में गोगा देव के प्रतिक स्वरूप छड़ी की यात्रा निकाली जा रही हैं। पर्व का समापन 24 अगस्त को गोगादेव नवमी पर भव्य छड़ी यात्रा निकाली जाएंगी। इसमें अनेकों आकर्षण के केंद्र रहेंगे। साथ ही नामचिन हस्तियांभी शामिल होगी।
गोगादेव मंदिर के महंत किशोर नाथ महाराज ने बताया कि प्रतिदिन गोगादेव की प्रतिक छड़ी का पुजन-अर्चन किया जारहा हैं। वहीं शाम को नगर भ्रमण भी किया जा रहा है। 24 अगस्त को गोगा देव नवमी के अवसर पर रात्रि में भव्य छड़ी यात्रा निकाली जाएंगी। सात चलित वाहनों पर नृत्य कलाकार द्वारा धार्मिक विधाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मुख्य रूप से भोलेनाथ तांडव, राधा-कृष्ण रास, मां कालिका नृत्य, नृसिंह अवतार समेत अन्य प्रस्तुतियों का मंचन किया जाएंगा। इसके अलावा गजनीखेड़ी (जावरा) के प्रसिद्ध बैंड, खाटू श्याम की झांकी और 70 नासिक ढोल शामिल होंगे। युवतियां द्वारा भगवारंग वेषभूषा में ढोल बजाकर प्रस्तुति दीजाएंगी। कार्यक्रम में कम्प्यूटर बाबा, हर्षवर्द्धन सिंह दत्तिगांव, विनय वाकलीवाल, हिंदु युवा वाहिनी के रजत चावड़ा नोएड़ा भी शामिल होंगे। वही कार्यक्रम में समाज के गोलू झुंजे की ओर से मरीजों के लिए एम्बुलेंस निःशुल्क दी जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!