Homeअपना शहरराजगढ़ - माताजी मंदिर पर महादेव के साथ भक्तों ने खेली होली,...

राजगढ़ – माताजी मंदिर पर महादेव के साथ भक्तों ने खेली होली, जमकर बरसाया रंग-गुलाल, माहेश्वरी समाज महिला मंडल ने मनाया फाग उत्सव

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर पर विराजित मंशा महादेव के संग भक्तों ने सूखे रंगों के साथ होली खेली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा भगवान मंशा महादेव पर रंगों की बौछार की गई। जिसके बाद होली पर्व पर महादेव की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। माताजी मंदिर के ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ने बताया कि मंदिर पर विराजित मंशा महादेव के साथ सूखे रंग से होली खेली गई है। होली का यह पर्व सबके लिए मंगलमय हो ऐसी कामना के साथ मंशा महादेव की आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

महिला मंडल ने मनाया फाग उत्वस – माताजी मंदिर पर दोपहर में माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने लड्डू गोपाल पर रंग-गुलाल तथा पुष्प की वर्षा करते हुए एक दूसरे को रंग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने होली के मंगल गीत भी गाये। फाग उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज की महिला मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!