सुमित राठौर, बामनिया। माँ अंबिका माताजी मंदिर में नवयुवक नवदुर्गा समिति बामनिया द्वारा वर्ष 2019 के अध्यक्ष पद का दायित्व जीवन सिंह पंवार को दिया है। 29 सितंबर को होने वाली माता दुर्गा पूजा के लिए विशेष तैयारी चल रही है। अध्यक्ष जीवन सिंह पंवार ने बताया कि त्योहार को पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा व राम मंदिर से ज्योत लाई जाएगी। आयोजन को सफलतापूर्वक मनाने को लेकर नगरवासियों में काफ़ी उत्साह का माहौल दिख रहा है।
बामनिया – जीवन सिंह पंवार बने नवयुवक नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष
RELATED ARTICLES